शुक्रवार को रिपोर्ट आने के बाद इन्हें एल-1 अस्पताल बसंतपुर में भर्ती कराया गया। आज मिले मरीज को देखते हुए जिले में हॉट स्पॉट की संख्या बढ़कर 63 हो जाएगी। हॉट स्पॉट क्षेत्रों के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती करते हुए उन इलाकों को सील करने आदि का निर्देश दिया गया है। बता दें कि पिछले 17 जून को बांसडीह कोतवाली के सारंगपुर निवासी दिल्ली से अपने गांव आया था और होम क्वारंटीन घर पर था। उसका सैंपल 22 जून को स्वास्थ्य टीम ने लिया था। वहीं बांसडीह नगर पंचायत अध्यक्ष सहित 10 लोगों का सैंपल सीएचसी पर लिया गया।
बीएचयू हॉस्पिटल में तैनात पैरामेडिकल स्टाफ मिला कोरोना पॉजिटिव
बीएचयू हॉस्पिटल में तैनात एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद कर्मचारी स्वास्थ्य केंद्र को 29 जून के लिए बंद कर दिया गया है। यहां 30 जून से फिर से पहले की तरह सेवाएं बहाल होंगी। शुक्रवार को कर्मचारी स्वास्थ्य केंद्र के सीएमओ की ओर से इसका आदेश भी जारी कर दिया गया है।