फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: तीन बच्चों के पिता ने कमरे में लगाई फांसी, रिश्तेदार के घर गई थी पत्नी, बिहार का रहने वाला था शख्स

Wed, 31 May 2023 01:20 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

लंका थाना क्षेत्र के सामने घाट भगवानपुर इलाके में स्थित सत्यम नगर कॉलोनी में रहने वाले सोनू पांडे (35 वर्षीय) ने मंगलवार की देर रात घर में फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
112 police, up police, dail 112, police prv, prv, - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में एक युवक की आत्महत्या की खबर है। लंका थाना क्षेत्र के सामने घाट भगवानपुर इलाके में स्थित सत्यम नगर कॉलोनी में रहने वाले सोनू पांडे (35 वर्षीय) ने मंगलवार की देर रात घर में फांसी लगाकर जान दे दी। बुधवार को देर सुबह तक दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi News: तुलसी घाट पर नहाते समय बिगड़ा संतुलन, प्रयागराज के युवक की डूबने से मौत, शव निकाला गया
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की पत्नी आरती अपने तीन बच्चों के साथ रिश्तेदार के घर गई थी। रात में सोनू ने रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर पत्नी मौके पर पहुंची। मृतक भगवानपुर में किराए पर कमरा लेकर रहता था।  और एमआर की नौकरी करता था। मूल रूप से बिहार के कैमूर जिला के दुर्गावती थाना क्षेत्र के छांव गांव का रहने वाला था। यहां पर पिछले तीन सालों से रहता था। मौके पर पहुंचे बीएचयू चौकी प्रभारी ने बताया कि फांसी लगाने का कारण आर्थिक तंगी बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें