फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में कैफियात एक्सप्रेस का इंजन हुआ फेल, एक घंटा 20 मिनट की देर से हुई रवाना

Fri, 18 Jun 2021 10:31 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

मऊ से दूसरा इंजन आने के बाद विलंब से ट्रेन दिल्ली रवाना हुई। यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैफियात अप स्पेशल एक्सप्रेस 12225 का इंजन शुक्रवार को आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर फेल हो गया। मऊ से दूसरा इंजन आने के बाद एक घंटा 20 मिनट विलंब से ट्रेन दिल्ली रवाना हुई। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


कैफियात स्पेशल डाउन 12226 आजमगढ़ शुक्रवार को अपने निर्धारित समय पर पहुंची। यार्ड में बोगियों की सफाई के बाद शुक्रवार को कैफियात एक्सप्रेस दिल्ली जाने के लिए प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी करने की तैयारी चल रही थी तभी इंजन फेल हो गया। स्टेशन पर खडे़ एक अन्य इंजन को जोड़कर प्लेटफार्म एक पर ट्रेन को लाया गया। 

स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल रूम को इंजन फेल होने की सूचना दी। मऊ से दूसरा इंजन आने में एक घंटा से अधिक का समय लग गया। मऊ से इंजन आने के बाद कैफियात एक्सप्रेस एक घंटा 20 मिनट की देरी से आजमगढ़ से दिल्ली को रवाना हुई। इंजन फेल होने के कारण सरायमीर, खुरासन रोड और समीपवर्ती रेलवे स्टेशन शाहगंज पर यात्रियों को काफी दिक्कतें हुई। स्टेशन अधीक्षक बाबूराम ने बताया कि कैफियात का इंजन फेल हो गया था। मऊ से दूसरा इंजन आने पर उसे दिल्ली के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें