फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सोन नदी के दोनों पुलों के बीच खाली जगह पर होगा सुंदरीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। नगर पंचायत की ओर नगर को सुंदरता बनाने और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में अहम पहल की गई है। सोन नदी पर स्थित पुराने और नए पुल के बीच की भूमि को विकसित कर आकर्षक रूप दिया जाएगा। यहां पौधे लगाए जाएंगे, आकर्षक लाइटिंग होगी। शेड और बेंच भी बनेंगे। बृहस्पतिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली और भाजपा नेता राजा मिश्र ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

राजा मिश्रा ने कहा कि यह परियोजना चोपन के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। सोन नदी का यह क्षेत्र न केवल सौंदर्य की दृष्टि से निखरेगा, बल्कि नगरवासियों को एक आकर्षक पर्यटन स्थल भी मिलेगा। अध्यक्ष उस्मान अली ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत इस क्षेत्र में हरियाली, आकर्षक प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता एवं सुरक्षा के प्रभावी उपायों से सजाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस स्थान को नगरवासियों और पर्यटकों दोनों के लिए एक सुरक्षित, सुंदर और आनंददायक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस मौके पर दया सिंह, विमल शाह, सुनील तिवारी, ज्ञानेंद्र पाठक, अमित सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें