भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह।
- फोटो : amar ujala
प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में हावी रही गुटबाजी
भाजपा की गुटबाजी बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में सतह पर आ गई। कार्यशाला में संगठन चुनाव की टीस भी उभरकर सामने आई। वहां एक दूसरे को प्रदेश अध्यक्ष से दूर रखने के लिए कवायद जारी रही।
मीडिया से की गई बदसलूकी
कार्यक्रम कवरेज में मौजूद मीडियाकर्मियों से कथाकथित भाजपा नेताओं ने बदसलूकी की। प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही मीडियाकर्मियों से धक्कामुक्की की गई और कार्यक्रम कवरेज से रोक दिया गया।
मजबूत संगठन बनेगा चुनाव में जीत का आधार
निष्ठावान और कर्मठ कार्यकर्ताओं के चयन के लिए बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंडल प्रवासियों के साथ बैठक की। हरहुआ स्थित लॉन में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मंडल प्रवासी का मुख्य कार्य मंडल में कर्मठ व पार्टी के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ताओ को खोजना है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह
- फोटो : अमर उजाला
मंडल कार्यसमिति का चयन करते समय उनकी कार्य क्षमता, सामाजिक समीकरण एवं भौगोलिक स्थिति का भी विशेष ध्यान रखना है। मजबूत संगठन ही आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का आधार बनेगा।
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यशाला में कहा कि सिर पर बर्फ, मुँह में शक्कर, सीने में आग, पैर में चक्कर के साथ मंडल कार्यसमिति के गठन के लिए मंडल प्रवासियों को जिले में जाना है। जनसंघ से शुरु हुई यात्रा भारतीय जनता पार्टी के रुप में वटवृक्ष का रुप ले चुकी है।
जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी है तब से लगातार समाज के शोषितों, पीड़ित एवं वंचितों का उत्थान किया जा रहा है। देश के लोगों ने भाजपा पर भरोसा जताया है और उसी आधार घोषणापत्र के संकल्पों को निरंतर पूरा किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरे कार्यकाल में महत्वपूर्ण विधेयक पास कराया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की महत्वपूर्ण इकाई मंडल की कार्य समिति एवं सेक्टर की संरचना में अभी से लग जाए और दायित्व को ईमानदारी से निभाएं।