फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यक्रम से लौट रहे युवक की मौत

Sat, 23 Jan 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों पैरों से विकलांग प्रकाश पटेल (18) का व्हीलचेयर के सहारे समाज की मुख्य धारा से जुड़ने का सपना पूरा न हो सका। तबीयत ठीक न होने के बावजूद वह शुक्रवार को पीएम को सुनने और उपकरण लेने डीरेका पहुंचा था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद डीरेका मैदान से बाहर निकलते ही प्रकाश के पेट में अचानक तेज दर्द शुरू हुआ और कंदवा गेट के समीप उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


  सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। मंडुवाडीह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रकाश की मौत की वजह ठंड लगना बताया जा रहा है।
रोहनिया क्षेत्र के गोविंदपुर बभनियांव के किसान राजकुमार पटेल के बेटे प्रकाश का पंजीकरण डीरेका स्थित सामाजिक अधिकारिता शिविर में व्हीलचेयर देने के लिए हुआ था। परिवारवालों के मुताबिक उसकी तबियत पहले से खराब थी लेकिन उसकी जिद के चलते उसे यहां ले आया गया था।
विज्ञापन


 वह चाहता था कि आयोजन में वह जरूर शामिल हो। तय समय पर प्रकाश डीरेका पहुंचा और कार्यक्रम में शामिल होने के बाद व्हीलचेयर लेकर पिता के साथ घर के लिए निकला। इसी दौरान उसके पेट में तेज दर्द शुरू हो गया।

 जानकारी होते ही पिता राजकुमार उसे व्हीलचेयर से ही दवा दिलाने के लिए तेजी से बढ़े लेकिन कंदवा गेट के समीप ही प्रकाश की मौत हो गई।  बता दें कि प्रकाश दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। इस बारे में जिलाधिकारी राजमणि यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें