फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीपीएड में दाखिले की तिथि बढ़ी, अब 12 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से संबद्ध महाविद्यालयों में बीपीएड (बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन) पाठ्यक्रम में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इच्छुक अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 अगस्त तक बढ़ा दी है। अब वे अभ्यर्थी जिन्होंने पात्रता परीक्षा दी है और बीपीएड पाठ्यक्रम में दाखिला लेना चाहते हैं, वे निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डाॅ. विनोद सिंह ने बताया कि बीपीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं काउंसिलिंग 19 और 20 अगस्त को होगी। परीक्षा पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित एकलव्य स्टेडियम में सुबह 08 बजे से शुरू होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी 16 अगस्त से अपली लॉगिन आईडी के माध्यम से समर्थ पोर्टल से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश, आवश्यक दस्तावेजों की सूची तथा काउंसिलिंग के लिए महाविद्यालयों की सूची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से प्रकाशित की जाएगी। आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल https://vbspuadm.samarth.edu.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक ने स्पष्ट किया है कि आवेदन की अंतिम तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। बढ़ी हुई तिथि से उन अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा जो अब तक किसी कारणवश आवेदन नहीं कर सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें