फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नहर में एसटीपी का गंदा पानी छोड़े जाने बर्बाद हो रही फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नहर में एसटीपी का गंदा पानी छोड़े जाने बर्बाद हो रही फसल
खरीफ उत्पादकता गोष्ठी में किसानों ने जिलाधिकारी से की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी

वाराणसी। शारदा सहायक नहर की सफाई न होने और गोइठहां एसटीपी का गंदा पानी छोड़े जाने से फसल बर्बाद हो रही है। नलकूप भी खराब है और सिंचाई के लिए बनी नाली भी टूट गई है। यह शिकायत रविवार को आयुक्त सभागार में जिला स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी में चिरईगांव के किसान नागेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी एस राजलिंगम से की।

किसानों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यालय में बैठने से किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा। कृषि, उद्यान, मत्स्य, सिंचाई, नलकूप विभाग के अधिकारियों को बाहर निकलकर किसानों के खेतों तक जाएं और उनकी समस्याओं का समाधान करें। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने चोलापुर के बबियांव गांव के किसान सौरभ रघुवंशी के यहां लगाए गए मियाजाकी आम की चर्चा करते हुए कहा कि आम का बाग किसानों की आमदनी बढ़ाने में सहायक होगा। खेत के मेड़ों पर फलदार पौधे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कृषि विभाग की ओर से लगभग दो सौ किसानों को अरहर के बीज का निशुल्क मिनीकिट वितरित किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सवालों का सही जवाब देने वाले किसानों को इफको की ओर से नैनो यूरिया व इफको किट्स दी गई। जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह ने खाद व बीज की उपलब्धता के बारे से जानकारी दी। इस मौके पर उप कृषि निदेशक अखिलेश कुमार सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजेश कुमार राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें