फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: आज दो दिवसीय दौरे पर बनारस आएंगे सीएम योगी, विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे

Thu, 17 Aug 2023 05:19 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय (17-18 अगस्त) दौरे पर आज वाराणसी आएंगे। मुख्यमंत्री विकास कार्यों की समीक्षा के साथ ही विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। 
विज्ञापन
वाराणसी में सीएम योगी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय (17-18 अगस्त) दौरे पर आज वाराणसी आएंगे। मुख्यमंत्री विकास कार्यों की समीक्षा के साथ ही विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। सामने घाट स्थित अपना घर आश्रम के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। प्रोटोकॉल के मुताबिक, मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर गुरुवार को अपराह्न चार बजे बीएचयू के हेलीपैड पर उतरेगा।

विज्ञापन


वह सड़क मार्ग से अपना घर आश्रम जाएंगे और वहां निराश्रितों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद पुलिस लाइन पहुंचेंगे। सर्किट हाउस में विकास परियोजनाओं और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। भेलूपुर जलसंस्थान जाएंगे। वहां सीस वरुणा में की जा रही जलापूर्ति का निरीक्षण करेंगे।

बाद में श्री काशी विश्वनाथ धाम और काल भैरव मंदिर जाकर दर्शन-पूजन करेंगे। शुक्रवार की सुबह रुद्राक्ष कन्वेंशन सेटर में यूथ-20 के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसके बाद लखनऊ रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें