फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा की सफाई के लिए केंद्र ने लिया बड़ा फैसला, कई शहरों को होगा फायदा

Sun, 09 Apr 2017 05:01 PM IST
amarujala.com- Written by: शैलेश कुमार शुक्ल
विज्ञापन
नमामि गंगे
विज्ञापन
गंगा की सफाई को लेकर विपक्ष के निशाने पर चल रही केंद्र सरकार ने शनिवार को इस दिशा में एक बड़ा फैसला लिया। इस फैसले से जहां गंगा जल साफ होगा वहीं कई शहरों की तस्वीर बदल जाएगी।
विज्ञापन


नमामि गंगे परियोजना को आगे बढ़ाते हुए नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा ने दो हजार करोड़ रुपये की 26 परियोजनाओं को मंजूरी दे दी। इससे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली और झारखंड में नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने में मदद मिलेगी।

जिन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है, उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का रमना सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट शामिल है। बता दें कि यह परियोजना करीब 150 करोड़ रुपये की है।
विज्ञापन


इस प्लांट के लग जाने से 50 एमएलडी दूषित जल को साफ किया जा सकेगा। इसके अलावा हरिद्वार, जोशीमठ, रुद्र प्रयाग, कर्ण प्रयाग, बद्रीनाथ, ‌ऋषिकेश में नए एसटीपी लगाने की अनुमति दी गई है। इन एसटीपी के लिए धन केंद्र सरकार देगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें