फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख में देवर ने भाभी का कर दिया सौदा, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 28 Aug 2019 12:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंगराबादशाहपुर/ जौनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

एक गांव के युवक ने बड़े भाई की पत्नी का देह व्यापार के दलालों से दो लाख में सौदा कर दिया। वह मंगलवार को भाभी को बहला फुसलाकर बेचने वाला था। महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


महिला ने बताया कि उसका देवर दिल्ली में काम करता है। जबकि पति यहां एक फैक्ट्री में काम करता है। देवर एक पखवारे से घर आया है। महिला ने बताया कि 22 अगस्त को देवर दौलतिया मंदिर पर जन्माष्टमी दिखाने के बहाने उसे इटहरा गांव के पास हाईवे पर ले गया। 

वहां बाइक से मिले तीन युवकों ने उससे कहा कि तुम्हारी भाभी का सौदा हो जाएगा। इसके बाद तीनों खरीदने बेचने की बात एक दूसरे से करने लगे और मोबाइल से इसका वीडियो भी बनाया। महिला का आरोप है कि उसे शंका हुई लेकिन वह उस समय चुप रही। 
विज्ञापन


उसके बाद देवर उसे लेकर घर आया और कहा कि मंगलवार की सुबह नौ बजे रानीगंज पावर हाउस प्रतापगढ़ चलना है। मैं आपको मालामाल कर दूंगा। महिला ने यह जानकारी पति को दी। 

इसके बाद पत्नी को लेकर मंगलवार को वह थाने पहुंचा और घटना की जानकारी एसओ अनिल सिंह को दी। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय का कहना है कि पूछताछ में मामला सही पाए जाने पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें