फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्प शूटर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खानजहांपर मोड़ के पास मंगलवार की रात पुलिस मुठभेड़ में मुख्तार गिरोह के दो शार्प शूटर घायल हो गए। बदमाशों की गोली से फूलपुर थाने के दो सिपाही भी जख्मी हो गए। सभी को जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बदमाशों के पास से एक पिस्टल, एक तमंचा, कारतूस और अल्टो कार बरामद हुई। बदमाशों पर आजमगढ़ पुलिस ने 25 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक घायल बदमाश सुनील पासी जहानागंज थाने के अभिलाषपुर गांव निवासी और दूसरा परशुराम यादव महराजगंज थाना क्षेत्र का है। घायल सिपाही विश्वनाथ और सूर्यभान है। एसपी ने बताया कि एसओ पवई मंगलवार की शाम चेकिंग कर रहे थे। तभी एक अल्टो कार गुजरी। हाथ देने पर कार भागने लगी। सूचना मिलने पर खानजहापुर मोड़ पर घेराबंदी की गई। इस दौरान बदमाश फायरिंग करने लगे। गोली सिपाहियों के हाथ में लगने से दोनों घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गये। जबकि तीसरा फरार हो गया। एसपी ने बताया कि इनके जरिए पूर्वांचल में हुई घटनाओं का खुलासा होने की उम्मीद है। एसपी त्रिवेणी सिंह की तरफ से पुलिस टीम को 25 हजार पुरस्कार की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें