फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बिजली रहने पर ही चलता है बर्न वार्ड का एसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रचंड गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। आए दिन आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। आग बुझाने के दौरान लोग भी झुलस रहे हैं। झुलसे मरीजों के उपचार के लिए जिले के अस्पतालों में समुचित इंतजाम नहीं है। जिला अस्पताल में बर्न वार्ड बना है, लेकिन इसमें भी मुकम्मल सुविधा नहीं है। वार्ड में मरीजों को पंखे के नीचे ही रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दस बेड के इस वार्ड में दो एसी लगे हैं। इसमें एक एसी खराब है तो दूसरा भी सिर्फ बिजली रहने पर ही चलता है। कटौती की दशा में मरीज पंखे की हवा के सहारे ही रहते हैं। सुविधाएं न होने के कारण ही यहां गंभीर मरीजों को नहीं रखा जाता। उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया जाता है। बृहस्पतिवार को बर्न वार्ड में दो मरीज भर्ती थे। अनपरा के सिदहवा निवासी प्रधान पति भोलाराम पिछले दिनों घर के पास लगी आग बुझाने में झुलस गए थे। उनके दोनों पैर, हाथ, चेहरा सहित शरीर के कई हिस्से आग की चपेट में आए थे। उनका उपचार बर्न वार्ड में ही चल रहा है। उन्होंने बताया कि वार्ड में लगा एक ही एसी चलता है। बिजली न रहने पर वह भी बंद हो जाता है। ऐसे में पंखे की हवा सहारा बनती है। गनीमत है कि वार्ड भूतल पर है, जिससे छत से गर्मी नहीं आती। बिछियांव निवासी चंद्रशेखर भी तार में करंट उतरने से झुलस गए थे। उन्हें भी इसी वार्ड में भर्ती किया गया है। परिजनों का कहना था कि बर्न वार्ड को और बेहतर बनाने की जरूरत है। गर्मी से जख्म और तकलीफ देते हैं। इस बाबत सीएमएस बी. सागर का कहना था कि बर्न वार्ड में एसी चालू है। दूसरे एसी में तकनीकी खराबी आई होगी तो उसे दूर कराया जाएगा।
-
बर्न यूनिट में आधुनिक सुविधाएं, पर लटका है ताला
आग में झुलसे मरीजों के बेहतर उपचार के लिए अस्पताल परिसर में अलग से बर्न यूनिट है। करोड़ों की लागत से तैयार प्लास्टिक सर्जरी एवं बर्न यूनिट का लोकार्पण पूर्ववर्ती सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने 1 जून 2015 को किया था। वातानुकूलित सुविधा से लैस इस यूनिट में तमाम उपकरण भी हैं, मगर इस पर ताला लटकता रहता है। यूनिट के चालू न होने से मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा। यहां लगे 30 से अधिक बेड, एसी बस धूल फांक रहे हैं। बिजली संयंत्र भी खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें