फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Terrorist Attack: आतंकी हमले में घायल वाराणसी के दंपती लौटे घर, डीएम व विधायक ने मिलकर जाना हाल

Wed, 12 Jun 2024 05:53 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

जम्मू में आतंकी हमले में घायल वाराणसी जिले के दंपती लौट आए हैं। उनका हाल जानने के लिए घर पर डीएम व विधायक भी पहुंचे। दोनों ने आतंकी हमले के बारे में उन्हें बताया।  
विज्ञापन
घायल दंपती से मिले डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के रियासी में आतंकी हमले में घायल वाराणसी के दंपती अतुल मिश्रा और नेहा घर वापस आ गए हैं। उनके आगमन पर परिवार वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वहीं दंपती के काशी लौटने पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी उनके घर पहुंचे। साथ ही जिला प्रशासन के अफसरों से बात की। वहीं डीएम ने भी घर पहुंचकर दंपती का हाल जाना। 

विज्ञापन


दंपती शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के काल भैरव वार्ड स्थित नारायण दीक्षित लेन के निवासी हैं। विधायक ने अतुल मिश्रा से घटना के बारे में जाना। अतुल ने विस्तार से सारी घटना के बारे में बताया। वहीं, दोनों की घर वापसी पर पूरा परिवार खुश रहा।  

विज्ञापन

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में वैष्णो देवी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पर रविवार शाम को आतंकियों ने हमला कर दिया था। आतंकियों ने श्रद्धालुओं की बस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। जिसमें बस ड्राइवर घायल हो गया और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में गिर गई थी। आतंकी हमले में कई दर्शनार्थियों की मौत हुई तो कई घायल हुए। घायलों में अतुल मिश्रा और उनकी पत्नी नेहा भी शामिल थे। 

शादी की सालगिरह पर गए थे माता का दर्शन करने
आतंकी हमले में घायल अतुल मिश्रा अपनी पत्नी नेहा के साथ पहली सालगिरह पर माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गए थे। दोनों बीते 6 जून को वाराणसी से बेगमपुरा ट्रेन से रवाना हुए थे। 7 जून को अतुल और नेहा के शादी की सालगिरह थी। वहां मां वैष्णो देवी का दर्शन कर नौ जून को शिवखोड़ी में दर्शन पूजन कर बस से लौट रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें