फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला इंपैक्ट: 40 दिन बाद जिला अस्पताल में हुआ ऑपरेशन, CMO ने मंगवाई चाबी; खामियों पर हुए नाराज

Wed, 12 Jun 2024 05:52 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: जिला अस्पताल में ऑपरेशन की व्यवस्था शुरू होने से यहां आने वाले मरीजों को काफी फायदा होगा। इसीलिए यहां मरीज भी नहीं आ पाते थे। अमर उजाला में खबर छपने के बाद सीएमओ ने इमरजेंसी की ओटी का ताला खुलवाया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के थिएटर में ऑपरेशन करते डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में मरीजों के इलाज में हो रही समस्याओं पर अमर उजाला में प्रकाशित खबर का बड़ा असर हुआ है। सीएमओ ने इमरजेंसी की ओटी का ताला खुलवाया। 40 दिन बाद तीन साल के बच्चे की माइनर सर्जरी की गई। अस्पताल की ओेपीडी में अंधेरा होने, सीटी स्कैन देर से होने के मामले में भी सीएमओ ने जानकारी ली।

विज्ञापन


एमसीएच विंग में ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाली डॉक्टरों को नोटिस दिया जाएगा। मंगलवार को सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी अस्पताल पहुंचे तो सीधे ट्रॉमा सेंटर चले गए। यहां देखा कि ऑपरेशन थियेटर पर ताला बंद था। उन्होंने ताला खुलवाया। उधर, सीएमएस डॉ. दिग्विजय सिंह ने शाॅर्ट सर्किट सहित अन्य घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से ओपीडी से लेकर वार्ड तक लगे इलेक्ट्रिक पैनल को दिखवाया।

विज्ञापन

जल्द शुरू होेगी पीडियाट्रिक यूनिट

जिला अस्पताल परिसर में पीडियाट्रिक यूनिट जल्द शुरू होगी। 42 बेड की इस यूनिट में एचडीयू यानी हाई डिपेंडेंसी यूनिट भी होगी। इसमें गंभीर इलाज वाले बच्चों को भर्ती कर इलाज किया जा सकेगा। सीएमओ ने बताया कि यूनिट के लिए सभी जरूरी उपकरण आने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें