फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गया से गिरफ्तार आतंकी तौसीफ और दो साथी चार दिन की रिमांड पर

Sat, 16 Sep 2017 10:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गया
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
बिहार के गया से गिरफ्तार किए गए अहमदाबाद धमाके के आरोपी आतंकी मो. अतीक उर्फ तौसीफ खान और उसके दो साथियों मो. गुलाम सरवर व मो. शन्ना खान से शुक्रवार की देर रात पहुंची गुजरात एटीएस ने तीन घंटे पूछताछ की। इसके बाद शाम पांच बजे सभी को कोर्ट में पेश कर चार दिनों की रिमांड पर ले लिया गया। 
विज्ञापन


तौसीफ से एटीएस के जोनल आईजी सुनील कुमार झा, पटना के जोनल आईजी नैय्यर हसनैन खान, एसएसपी गरिमा मलिक सहित पटना से आई एटीएस व एसटीएफ की टीम ने पूछताछ की।

पूछताछ में पता चला है कि वह 2008 में अहमदाबाद विस्फोट में नाम आने के बाद वह गया आया था और मो. सरवर के संपर्क में आने के बाद निजी स्कूल में शिक्षक बनकर रह रहा था। इसी दौरान उसने कुछ लड़कों को जिहाद की ट्रेनिंग भी दी।
विज्ञापन


तौसीफ कुछ लड़कों के नाम-पते भी बताए हैं। उधर, तौसीफ के पास से बरामद मोबाइल और पेन ड्राइव का डाटा खंगाले पर चौंकाने वाली जानकारी मिली है, जो देशद्रोह की ओर इशारा करती है।

तौसीफ के शुरुआती दिनों में पटना में भी रहने की पुष्टि हुई है। बता दें कि बुधवार को राजेंद्र आश्रम स्थित साइबर कैफे से निकलने के बाद मो. अतीक उर्फ तौसीफ खान व मो. शने खां को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दोनों से पूछताछ के बाद सहदेव खाप से मो. सरवर को गिरफ्तार किया गया था।

तौसीफ खान साथियों से बातचीत में ‘कच्चा मछली की रखवाली के लिए कितने आदमी रखे गए हैं’ कोडवर्ड का प्रयोग करता था। तौसीफ के बरामद मोबाइल का डाटा खंगालने पर पुलिस को यह जानकारी मिली है। बम लेकर आना, ग्रेनेड लेकर आना, पापलेट जैसे कई कोड मिले हें।

इसको डिकोड करने की कोशिश हो रही है। तौसीफ के पास से बरामद किताब इस्लामिक पब्लिकेशन लिमिटेड लाहौर से छपी है। इसमें जिहाद के उद्देश्य, आर्थिक जिहाद, औरतों का जिहाद, इस्लामिक कौम की विशेषताएं, युद्ध की व्यवस्था आदि की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस को इस तरह की छह किताबें मिली हैं, जिसकी भाषा विशेषज्ञ से पड़ताल कराई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें