फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: काशी के 'कोतवाल' के इलाके में चोर-उचक्कों का आतंक, नहीं चल पाता पुलिस का वश

Tue, 28 Nov 2023 12:32 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

देश के अलग-अलग कोने से आने वाले श्रद्धालुओं-सैलानियों के मन में काशी की गलत छवि प्रस्तुत हो रही है। उधर, इस संबंध में एसीपी कोतवाली अमित कुमार पांडेय ने कहा कि जो भी घटनाएं हुई हैं, पुलिस उनका लगातार खुलासा कर रही है। जिनका खुलासा नहीं हुआ है उनके लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं। उम्मीद है कि जल्द ही सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी के कोतवाल यानी बाबा कालभैरव मंदिर क्षेत्र में चोर-उचक्कों का आतंक है। यहां बाबा के भरोसे ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा है और पुलिस की व्यवस्था सिर्फ दिखावे की है। बड़ी बात यह है कि लगातार हो रही चोरी-उचक्कागिरी की घटनाओं पर पुलिस न अंकुश लगा पा रही है और न चोर-उचक्कों को पकड़ पा रही है।

इसके चलते देश के अलग-अलग कोने से आने वाले श्रद्धालुओं-सैलानियों के मन में काशी की गलत छवि प्रस्तुत हो रही है। उधर, इस संबंध में एसीपी कोतवाली अमित कुमार पांडेय ने कहा कि जो भी घटनाएं हुई हैं, पुलिस उनका लगातार खुलासा कर रही है। जिनका खुलासा नहीं हुआ है उनके लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं। उम्मीद है कि जल्द ही सफलता मिलेगी।

केस-1

चंडीगढ़ से आई युवती का बैग उड़ाया

चंडीगढ़ के सेक्टर-37 सी से बिन्नी अपने परिजनों के साथ तीन नवंबर को कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करने आई थीं। दर्शन-पूजन के दौरान उनका बैग किसी ने उड़ा दिया। बैग में पर्स था और उसमें 5000 रुपये व सोने की बाली सहित कुछ अन्य जरूरी सामान थे। बिन्नी परिजनों के साथ कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कर चली गईं, लेकिन उनका सामान उन्हें वापस नहीं मिल सका।

विज्ञापन


 

काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव - फोटो : अमर उजाला
केस-2

तेलंगाना की रहने वाली महिला की चेन गायब

तेलंगाना के वारंगल की रहने वाली वी पारिजातम की तहरीर पर कोतवाली थाने में नौ नवंबर को मुकदमा दर्ज किया गया। वी पारिजातम के अनुसार कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन के दौरान उनकी सोने की चेन उनके गले से गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उनकी चेन का पता नहीं लग सका।

केस-3

सूरत से आई युवती को लगाई लाखों की चपत

सूरत के पारले पॉइंट की रहने वाली निशा राकेश अग्रवाल 17 नवंबर को कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करने गई थी। उसी दौरान उनकी सोने की चेन, हीरे का लॉकेट, 35 हजार रुपये सहित अन्य सामान गायब हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी गायब हुआ कीमती सामान नहीं मिल सका। पीड़ित परिवार कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज करा कर वापस चला गया।

 
विज्ञापन

112 police, up police, dail 112, police prv, prv, - फोटो : फाइल फोटो
केस-4

वृद्धा के गहने लेकर भाग निकला

गायघाट की रहने वाली वृद्धा गायत्री देवी शुक्ला विश्वेश्वरगंज सब्जी मंडी गई थीं। बाइक सवार एक युवक उनसे मिला और कहा कि आपकी बेटी की नौकरी रेलवे में लग गई है। बयान दर्ज कराने मंडलायुक्त कार्यालय चलना होगा। गोलगड्डा में युवक ने कहा कि वहां चेकिंग होगी, इसलिए सोने की चेन, अंगूठी, टॉप्स और उतार कर हमारे बैग में रख दीजिए। मंडलायुक्त कार्यालय के बाहर उन्हें खड़ा करा कर युवक गया तो वापस नहीं आया।

दक्षिण भारतीय उचक्कों पर पुलिस का संदेह

कोतवाली थाने की पुलिस ने बीते अक्तूबर महीने में उचक्कागिरी के आरोप में पश्चिम बंगाल की एक महिला सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। नवंबर महीने की घटनाओं में सीसी कैमरों की फुटेज की मदद से कुछ दक्षिण भारतीय संदिग्ध प्रतीत हुए हैं। इसके चलते संदिग्ध गतिविधियों पर दक्षिण भारतीय तीन लोगों से हाल ही में पुलिस ने पूछताछ भी की थी। पुलिस का कहना है कि प्रयास जारी है और जल्द ही सफलता मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें