फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीन पर रात में डॉ भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को स्थापित करने से तनाव, पुलिस ने कब्जे में लिया

Tue, 16 Jun 2020 05:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
BR Ambedkar
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में सोमवार की रात चोरी से ग्राम समाज की भूमि पर कुछ लोगों ने बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। गांव के अन्य लोगों ने जब प्रतिमा स्थापित देखी तो हंगामा करने लगे। सूचना पर एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंच गए। एसडीएम के निर्देश पुलिस ने प्रतिमा को कब्जे में ले लिया। इस दौरान 21 लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हिसामुद्दीनपुर गांव स्थित डीह काली स्थान के सामने सरकारी खाली जमीन है। जिस पर सोमवार की रात गांव के ही रविंद्र, ओमप्रकाश, कर्मराज व अन्य लोगों ने आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। लोगों ने सरकारी जमीन पर प्रतिमा स्थापित देखी तो विरोध करने लगे।


ग्राम प्रधान अशोक मौर्या ने इसकी सूचना तत्काल एसओ कप्तानगंज को दिया। कुछ ही देर में एसडीएम बूढ़नपुर दिनेश मिश्रा, सीओ बूढ़नपुर व कप्तानगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसडीएम ने कप्तानंज पुलिस को तत्काल प्रतिमा हटवाने का निर्देश दिया। जिस पर पुलिस ने प्रतिमा को अपने कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने माहौल खराब करने के आरोप में 21 लोगों को हिरासत में ले लिया है। तहसीलदार बूढ़नपुर शक्ति सिंह ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत कराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें