फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में 10 साल की मासूम से दरिंदगी, पड़ोसी युवक ने दिया वारदात को अंजाम

Thu, 06 Sep 2018 06:51 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजीपुर के एक गांव में 10 साल की बच्ची के दरिंदगी की घटना सामने आई है। घटना उस वक्त की है जब वो अकेली कमरे में सो रही थी। उसके शोर मचाने पर मां सहित अन्य परिजन उसके पास आते तब तक आरोपी फरार हो गया। मासूम बेटी को दर्द से तड़पते देख मां चिल्लाने लगी। थोड़ी ही देर में भीड़ जुट गई।

ग्रामीणों ने आरोपी युवक की काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं अता-पता नहीं चला। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्ची  घर में खाना खाकर सो रही थी। बुधवार की आधी रात के बाद बिजली कटने के कारण मां बेटी को कमरे में छोड़कर छत पर सोने चली गई। रात करीब एक बजे पड़ोस का एक युवक चाहरदीवारी फांदकर घर में घुस आया और कमरे में अकेली सो रही बच्ची को दबोच लिया।

 

दरिंदे ने बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और दुष्कर्म किया। उसके शोर मचाने पर मां छत से नीचे उतरकर आई। कमरे में आते ही युवक ने दिया  धक्का दिया और भाग निकला। मौके पर पहुंचे लोगों ने बच्ची का उपचार कराने के साथ ही दुष्कर्म की सूचना पुलिस को दी।

 

महिला ने करीमुद्दीनपुर थाने में युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। महिला सिपाही की देखरेख में गुरवार को बच्ची को मेडिकल मुआयाना के लिए महिला अस्पताल ले जाया गया। इस संबंध में गाजीपुर एसपी(ग्रामीण) चंद्रप्रकाश शुक्ल ने कहा कि पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

दुष्कर्म के मामले में तहरीर भी मिल गई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इधर, बुधवार रात को घटी घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें