फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: किशोरों को निर्वस्त्र घुमाने के आरोप में 10 और जेल गए

Thu, 03 Oct 2019 01:44 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

शिवपुर क्षेत्र की कांशीराम आवास कॉलोनी में किशोरों को चोरी के आरोप में मारपीट कर निर्वस्त्र घुमाने के मामले में बुधवार को 10 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले मंगलवार को छह लोगों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया था। 

विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ मारपीट, बंधक बनाने, दलित उत्पीड़न और 7 सीएलए के तहत कार्रवाई की गई है। सोशल मीडिया पर सोमवार को वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में दो किशोरों का हाथ बांध कर उन्हें निर्वस्त्र घुमाया जा रहा था। मामला एसएसपी आनंद कुलकर्णी की जानकारी में आया तो पुलिस हरकत में आई।

मंगलवार को छह आरोपियों को जेल भेजने के बाद पुलिस ने कांशीराम आवास कॉलोनी के संजय सोनकर, नखड़ू खां, गोलू राम, अब्दुल वाहिद, मेंहदी हसन, जयप्रकाश राम, पप्पू राजभर, निसार अहमद, संतोष कुमार राम और अर्जुन कुमार राम को गिरफ्तार किया। अदालत ने सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें