फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेगा बीएसएफ का ये बर्खास्त जवान, 27 को वाराणसी में नामांकन

Sun, 07 Apr 2019 06:20 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
प्रेस वार्ता करते तेजबहादुर यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

खराब खाने की शिकायत कर चर्चा में आए बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेजबहादुर यादव अब वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। इस बात की सार्वजनिक पुष्टि तो उन्होंने अपने ट्विटर से पहले ही कर दी थी। रविवार को वाराणसी पहुंचे तेजबहादुर यादव ने अपनी चुनावी रणनीति के बारे में पत्रकारों को बताया।

विज्ञापन


वाराणसी के पराड़कर भवन में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए तेजबहादुर यादव ने कहा कि वह 27 अप्रैल को वाराणसी से नामांकन करने जा रहे हैं। तेजबहादुर यादव ने बताया कि उनके नामांकन में लगभग ढाई हजार सेना के जवान वर्दी पहन कर शामिल होंगे। ये सभी जवान मोदी सरकार से पीड़ित हैं।

तेजबहादुर यादव ने बताया कि हम लोग डोर टू डोर जनता के घर जाकर वोट मांगेंगे। हमारे समर्थन में ढाई हजार जवान हैं, हर जवान घर-घर जा कर वोट मांगेगा। कई पार्टी भी मेरा समर्थन कर रही हैं। तेजबहादुर यादव ने कहा कि आज देश में भ्रष्टाचार सबसे बड़ा मुद्दा है और मैं इस मुद्दे को लेकर चुनाव लड़ूंगा।
विज्ञापन


सैनिकों की तरफ से 2005 में बंद हुई पेंशन के मुद्दे को लेकर हम मैदान में उतर रहे हैं। साथ ही उत्तर प्रदेश शिक्षामित्रों के मुद्दे को भी लेकर हम अपनी ये लड़ाई लड़ेंगे। इसके बाद तेजबहादुर यादव ने रविवार से ही डोर टू डोर चुनाव प्रचार शुरू किया। तेजबहादुर यादव निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। 

विज्ञापन

ऐसे सुर्खियों में आए थे तेजबहादुर

डोर टू डोर वोट मांगते तेजबहादुर यादव - फोटो : अमर उजाला
2017 में बीएसएफ के जवान तेजबहादुर यादव का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने जवानों को मिलने वाले खराब खाने के बारे में बताया था। वीडियो में तेजबहादुर यादव ने खाने की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए थे। बता दें कि तेजबहादुर का वीडियो सामने आने के बाद उन्हें अनुशासनहीनता के आरोप में बीएसएफ से बर्खास्त कर दिया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें