इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में ले लिया, लेकिन घर वालों एवं ग्रामीणों द्वारा पोस्टमार्टम न कराए जाने के अनुरोध पर पंचनामा कर शव को परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अशेष नाथ सिंह ने बताया कि परिजनों की मांग पर शव पंचनामा कराकर सौंप दिया गया।