फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान बचाने के लिए भागा ट्रैक्टर चालक समा गया मौत के मुंह में, पुलिस ने शव बरामद किया

Thu, 05 Dec 2019 05:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के चकगोरयां गांव के पास तमसा नदी में 35 वर्षीय ट्रैक्टर चालक का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ निवासी नजीम(35) पुत्र कमरूदीन घोरठ स्थिति एक बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर ट्रैक्टर चालक का काम करता था। बुधवार की शाम वह ट्रैक्टर में तेल भराने के लिए जा रहा था।

आरटीओ ऑफिस के पास ट्रैक्टर से एक बाइक को धक्का लग गया। धक्का लगने पर बाइक सवार अपने कुछ साथियों के साथ उसे मारने के लिए उसके पीछे दौड़ने लगा। चालक अपनी जान बचाने के लिए ट्रैक्टर चालक जिलाधिकारी के आवास पर जाने वाले मार्ग पर भागने लगा। बाइक से पीछा कर रहे युवकों ने उसे ईंट से मार कर घायल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नजीम अपनी जान बचाने के लिए तमसा नदी की तरफ भागने लगा। युवकों को अपनी ओर आते देख उसने नदी में छलांग लगा दी, जिससे वह नदी में डूब गया।

पुलिस ने देर शाम तक नदी में तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं लग सका। गुरुवार की सुबह पुलिस ने गोताखोर की मदद से उसका शव बरामद कर लिया। मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें