फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के डांटने पर किशोरी ने लगाया फंदा: कमरे में मिली लाश, पुलिस व फोरेंसिक टीम ने की जांच; परिजनों में कोहराम

Thu, 11 Jun 2026 08:22 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: लंका थाना क्षेत्र की जानकी बाग कॉलोनी में 14 वर्षीय नैंसी उपाध्याय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार पढ़ाई को लेकर पिता की डांट-फटकार से वह आहत थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
लंका थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: लंका थाना क्षेत्र के जानकी बाग कॉलोनी के समीप किराये के मकान में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी ने गुरुवार सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही लंका पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम से जांच कराने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान नैंसी उपाध्याय (14) के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता के साथ जानकी बाग कॉलोनी के पास किराए के मकान में रहती थी। उसके पिता श्रवण उपाध्याय मूल रूप से बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया रोड क्षेत्र के निवासी हैं और वाराणसी में रहकर निजी कार्य करते हैं।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि नैंसी पढ़ाई में ध्यान नहीं दे रही थी। इसी बात को लेकर बुधवार रात तथा गुरुवार सुबह उसके माता-पिता ने उसे पढ़ाई के लिए डांट-फटकार लगाई थी। बताया जा रहा है कि इस बात से किशोरी काफी आहत हो गई थी। गुरुवार सुबह परिवार के अन्य सदस्य अपने-अपने काम में व्यस्त थे, तभी नैंसी अपने कमरे में चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

कुछ समय बाद जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों को चिंता हुई। परिवार के लोग जब कमरे में पहुंचे तो नैंसी फंदे से लटकी मिली। यह दृश्य देखकर घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने तत्काल उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही लंका थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।

लंका थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद मोहल्ले में भी शोक का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें