फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aditi Yadav: पूर्व सीएम अखिलेश की बेटी पर विवादित टिप्पणी के खिलाफ नाराजगी, सपा ने दर्ज कराई शिकायत

Thu, 11 Jun 2026 07:37 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau News: सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव पर सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में सपा कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पांच सोशल मीडिया अकाउंट संचालकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई और आपत्तिजनक पोस्ट हटाने की मांग की। पुलिस ने जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन साैंपते सपाजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: मऊ के समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचकर विरोध दर्ज कराया और संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


घोसी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. सुजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस को एक तहरीर सौंपी। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया के पांच अलग-अलग अकाउंट से अदिति यादव के संबंध में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इन पोस्टों के माध्यम से उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भावनाएं भी आहत हुई हैं।

विज्ञापन

कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन साैंपते सपाजन। - फोटो : संवाद
सपा नेताओं ने मांग की कि संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट संचालकों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से आपत्तिजनक पोस्ट हटवाने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सार्वजनिक जीवन से जुड़े व्यक्तियों और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ इस प्रकार की अभद्र टिप्पणियां सामाजिक मर्यादाओं के विपरीत हैं और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए।

कोतवाली पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेने की अपील की। इस दौरान प्रदेश सचिव मौलाना शम्स तबरेज़, राजेंद्र पांडेय, फजलुर्रहमान, खुर्शीद अहमद, विजय प्रकाश, गोपाल साहनी, रामप्रताप यादव, महेंद्र यादव, मुमताज अहमद, लालचंद यादव और अमरेंद्र बहादुर यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मामले में कोतवाल रविंद्रनाथ राय ने बताया कि सपा कार्यकर्ताओं की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जाएगी और तथ्यों के अनुरूप आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट और पोस्ट की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें