उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में रविवार दोपहर एक किशोर की ट्रैक्टर से दबकर मौत हो गई। पुलिस किशोर की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रविवार दोपहर में 15 वर्षीय किशोर साइकिल से शाहगंज कस्बे में जा रहा था। इसी बीच राबर्ट्सगंज की ओर से आ रही बाइक से साइकिल में टक्कर लग गई। इससे साइकिल सवार सड़क पर गिर पड़ा।
उसी दौरान वह उसी रास्ते से गुजर रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। ट्रैक्टर से दबने से साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई।