रुद्राक्ष के पौधे का रोपण करते सीएम व अन्य
- फोटो : amar ujala
वहीं देवखत गांव में महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति का अनावरण करने के बाद जनसभा को संबोधित किया। वह महर्षि वाल्मीकि सेवा संस्थान के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती समारोह के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सीएम बोल रहे थे।
जरूरतमंदों को साईकिल वितरित करते सीएम
- फोटो : amar ujala
सीएम योगी आदित्य नाथ ने कहा कि आरोग्य मेले की शुरुआत इस क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगी। यहां से प्रदेश भर के लिए योजना की शुरुआत करने का उद्देश्य यह कि किसी भी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक मिले।
जंगल मे निवास करने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिले, उनका जीवन स्तर सुधरे, समाज की मुख्यधारा से जुड़कर न सिर्फ अपना और अपने परिवार का विकास करे बल्कि देश और समाज मे अपनी अग्रणी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सूबे के 4200 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रत्येक रविवार को निःशुल्क दवाई, जांच की सुविधा होगी।
मरीज के गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल या फिर मेडिकल कॉलेज भेजकर इलाज कराया जाएगा। सीएम ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण को संस्कृत में लिपिबद्ध कर न सिर्फ संस्कृति को आगे बढ़ाया बल्कि पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम से संवाद का एक सशक्त माध्यम बनाने का अवसर दिया।