फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांसीसी पर्यटकों से छेड़खानी के बाद लिया गया यह बड़ा फैसला

Sat, 16 Dec 2017 02:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
लखनिया दरी पहुंचे डीजी वाराणसी जोन विश्वजीत महापात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
‌मिर्जापुर के लखनियादरी में फ्रांसीसी पर्यटकों के साथ रविवार को हुई छेड़खानी और मारपीट की घटना के बाद एक बड़ा फैसला लिया गया है। बुधवार को लखनियादरी जल प्रपात पर का निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन विश्वजीत महापात्रा ने कहा छेड़खानी और मारपीट की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मामले की उच्चस्तरीय जांच करायी जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जल प्रपात पर सुरक्षा बढ़ाई जाएगी और अब सैलानियों की सुरक्षा के लिए रोजाना एक प्लाटून पीएसी सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक जल प्रपात पर तैनात की जाएगी। इस मामले में कोताही कत्तई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

लखनियादरी में फ्रांसीसी सैलानियों से रविवार को हुई मारपीट और छेड़खानी की घटना को प्रदेश सरकार ने गंभीरता से लिया है और इस पर रिपोर्ट मांगी है। इसी संबंध में डीजी विश्वजीत महापात्रा बुधवार को लखनिया दरी जल प्रपात पर जांच करने पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया और मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा की यह रमणीय स्थल है। यहां स्थानीय के अलावा तमाम विदेशी सैलानी आते हैं। पर्यटकों की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। सुरक्षा की जिम्मेदारी जिले की पुलिस पर होगी।

मां विंध्यवासिनी के दरबार में वाराणसी जोन के डीजी विश्वजीत महापात्रा ने बुधवार को मत्था टेका। दर्शन के उपरांत विश्वजीत महापात्रा ने विंध्याचल के सभी तीर्थ स्थलों को विशेष सुरक्षा व्यवस्था से लैस करने के लिए प्रशासन को हिदायत दिया। उन्होंने कहा कि दर्शनार्थियों की सुरक्षा के मामले किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
विज्ञापन

आठ आरोपियों की हो चुकी है गिफ्तारी

फ्रांसीसी नागरिक के साथ मनबढ़ो से लोहा लेने वाली साहसी बेटियां - फोटो : अमर उजाला
बीते रविवार को वाराणसी के अस्सी घाट स्थित आनंदमयी अस्पताल से एनजीओ का एक दल फ्रांसिसियों का एक दल नितिन डे के नेतृत्व में रमणीक पर्यटन स्थल लखनियादरी जल प्रपात पर घूमने आया था जहां एकांत और मौके का फायदा उठा कर अराजक तत्वों ने छेड़खानी और मारपीट की घटना को अंजाम दिया था।

आहत पर्यटकों के साथ घटी इस घटना के प्रकाश में आ जाने पर पुलिस महकमे से लेकर विदेश मंत्रालय तक के अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। पुलिस के उच्चाधिकारियों ने इसको गंभीरता से लिया है।

इस मामले में 12 में से आठ आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। चार अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं, जिन्हे पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगी हुई है जल्द ही उन्हे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें