फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में रखे बारूद में विस्फोट, छोटे भाई की मौत, बड़े की हालत गंभीर

Fri, 15 Dec 2017 07:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
किशोर की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घर में रखे बारूद में ‌विस्फोट हो जाने से छोटे भाई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बड़ा भाई गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना यूपी के जौ‌नपुर की है।
विज्ञापन


जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र के गुलजारगंज निवासी मो. शरीफ की नौपेड़वा बाजार के निकट चुरावनपुर रोड पर पटाखा की फैक्ट्री है। फैख्ट्री से दो सौ मीटर दूर उसी रोड पर उसका मकान भी है। यहां वह अपनी पत्नी बेबी के नाम से लाइसेंस लेकर वर्ष 2005 से पटाखा बनाने का कारोबार करता है।

शुक्रवार को मो. शरीफ अपनी पत्नी बेबी के साथ किसी रिश्तेदार के घर प्रतापगढ़ गया था। घर पर उसके तीन बेटे और दो बेटियां थी। मकान की ऊपरी मंजिल पर पेंटिंग का काम चल रहा था। शरीफ का बड़ा बेटा आशिक (20) मकान में हो रही पेंटिंग की देखरेख कर रहा था।
विज्ञापन


दोपर में आशिक का छोटा भाई आरिफ स्कूल से आया और ड्रिल मशीन से दीवार में छेद करने लगा। तभी शार्टसर्किट से आग लग गई। दोनों भाई आग बुझा रहे थे तभी घर में रखे बारूद में विस्फोट हो गया। 
विज्ञापन

सिलेंडर में भी हुआ विस्फोट

मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विस्फोट की चपेट में आने से आरिफ (12) की मौके पर मौत हो गई। जबकि आशिक जलने लगा तो किसी तरह भागकर बाहर आया और सामने रखी बालू में लोटने लगा। उधर घर में आग रसोई तक फैली तो सिलेंटर में भी विस्फोट हो गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

ग्रामीणों ने पंपिंगसेट चलवाकर किसी तरह आग पर काबू पाया। मकान की ऊपरी मंजिल पर मौजूद शरीफ की दोनों बेटियां तन्नू (16) और सोनी (11) को ऊपर मौजूद पेंटर की मदद से सीढ़ी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

ग्रामीण जबतक आग पर काबू पाते तबतक घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जबकि गंभीर रूप से झुलसे युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के वक्त शरीफ का दूसरे नंबर का बेटा नन्हकू (14) घर से दूर पतंग उड़ा रहा था। जिससे वह भी सुरक्षित बच गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें