पीएसी पूर्वी जोन अंतरवाहिनी बास्केटबॉल और हैंडबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता कुल आठ टीमों के साथ बुधवा
पीएसी पूर्वी जोन अंतरवाहिनी बास्केटबॉल और हैंडबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता कुल आठ टीमों के साथ बुधवार को शुरू हुई।
बास्केटबॉल और हैंडबॉल दोनों मैचों में वाराणसी की एक-एक और प्रयागराज दो-दो टीमें जीतीं। 36वीं वाहिनी पीएसी प्रांगण में बास्केटबॉल प्रतियोगिता में 20वीं वाहिनी आजमगढ़ बटालियन ने चौथी वाहिनी प्रयागराज बटालियन को हराया। 39वीं वाहिनी मिर्जापुर बटालियन ने 48वीं वाहिनी सोनभद्र बटालियन पर जीत दर्ज की। 33वीं वाहिनी झांसी बटालियन ने 42वीं वाहिनी प्रयागराज बटालियन और 34वीं वाहिनी वाराणसी बटालियन ने 37वीं वाहिनी कानपुर बटालियन को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
हैंडबॉल में 42वीं वाहिनी प्रयागराज बटालियन ने 37वीं वाहिनी कानपुर बटालियन को शिकस्त दी। 48वीं वाहिनी सोनभद्र बटालियन ने 39वीं वाहिनी मिर्जापुर बटालियन, 34वीं वाहिनी वाराणसी बटालियन ने 20वीं वाहिनी आजमगढ़ बटालियन, चौथी वाहिनी प्रयागराज बटालियन ने 33वीं वाहिनी झांसी बटालियन को हराकर जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि सेनानायक डॉ. अनिल कुमार पांडेय (आईपीएस) का उप सेनानायक प्रमोद कुमार यादव और सहायक सेनानायक राजेश कुमार ने स्वागत किया। इसके बाद प्रतिभागी टीमों ने आकर्षक फ्लैग मार्च कर सलामी दी।