फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: दिल्ली से आई टीम ने जानी सुविधाओं की हकीकत, क्रिटिकल केयर ब्लॉक, नेशनल एजिंग सेंटर का किया निरीक्षण

Mon, 12 Jan 2026 09:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: टीम के सदस्यों ने इस दौरान ट्रामा सेंटर परिसर में मरीजों के लिए निशुल्क जांच और इलाज की व्यवस्था की सराहना की। इसके बाद बीएचयू अस्पताल की ओपीडी के साथ ही सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में चलने वाली ओपीडी, वार्डों में भर्ती मरीजों के जांच, इलाज के बारे में भी जानकारी ली। 
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर में क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निरीक्षण कर करती संयुक्त सचिव अंकिता बुंदेला व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BHU Varanasi: बीएचयू अस्पताल और ट्रामा सेंटर मे आने वाले मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लेने चार सदस्यीय टीम दिल्ली से सोमवार को बीएचयू कैंपस पहुंची। यहां सदस्यों ने ट्रामा सेंटर कैंपस मे बन रहे क्रिटिकल केयर ब्लॉक और अस्पताल परिसर मे बुजुर्गों के लिए बनने वाले नेशनल एजिंग सेंटर के निर्माण कार्य का जायजा लिया।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय की टीम के सदस्यों ने ट्रामा सेंटर परिसर में बन रहे क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निरीक्षण किया। यहां ट्रामा सेंटर प्रभारी प्रोफेसर सौरभ सिंह ने अब तक के कार्य की प्रगति की जानकारी दी। यह भी बताया कि ब्लॉक के बनने के बाद  गंभीर मरीजों का किस किस तरह से बेहतर इलाज, जाँच किया जाएगा।

इस दौरान निदेशक प्रोफेसर एसएन संखवार ने ओपीडी में आने वाले मरीजों के पंजीकरण, जांच और इलाज के साथ ही अन्य सुविधाओं के बारे में बताया। इसके बाद टीम के सदस्यों ने सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के पास बुजुर्गों के एक ही छत के नीचे इलाज की सुविधा मिलने के लिए  बन रहे नेशनल एजिंग सेंटर का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन

 

जानी हकीकत

इस दौरान सेंटर के नोडल अधिकारी प्रोफेसर अनूप सिंह ने निर्माण कार्य और भविष्य में बुजुर्ग जनों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं  के बारे में जानकारी दी। निदेशक ने बताया कि आईएमएस में जांच और सुविधाओं को लेकर टीम के सदस्यों से बात हुई। इस पर उन्होंने स्वास्थ्य मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय की ओर से हर संभव सहयोग करने का भी भरोसा दिलाया। 

दोपहर में ही टीम के सदस्य दिल्ली रवाना हो गए। इस दौरान एम्स दिल्ली से प्रो. संजय राय, स्वास्थ्य मंत्रालय से जॉइंट सेक्रेटरी डॉक्टर अंकिता बुंदेला, ललित बाधवा के साथ ही शिक्षा मंत्रालय से निदेशक विश्वजीत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

कुलपति आवास पर अधिकारियों संग बैठक मे समीक्षा
दिल्ली से आई टीम  के सदस्यों ने कुलपति आवास पर कुलपति प्रोफेसर अजीत कुमार चतुर्वेदी की अध्यक्षता में एक बैठक की। जिसमें आईएमएस बीएचयू में एम्स जैसी सुविधा को लेकर भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई। 

इसमें आईएमएस के निदेशक प्रोफेसर एसएन संखवार ने जांच के लिए अब तक मिलने वाली मशीनों और आगामी दिनों मे मरीज को बेहतर सुविधा दिलाने के लिए जरूरी मशीनों की बात के बारे में चर्चा की। एम्स नई दिल्ली से प्रोफेसर संजय राय ने भी समय-समय पर हर संभव सहयोग की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें