डॉ. राजीव अब तक 783 बेसहारा बच्चों को शिक्षित कर उनका जीवन बदल चुके हैं। वर्तमान में वो 30 बच्चों को पढ़ने, लिखने, भोजन का प्रबंध कर रहे हैं। बच्चों को शिक्षित करने के लिए वो अपना पूरा वेतन बच्चों की शिक्षा, पालन पोषण, भोजन के लिये दान कर देते हैं।
विशाल भारत संस्थान की स्थापना भी कूड़ा बीनने वाले बच्चों की शिक्षा के लिए मुगलसराय स्टेशन पर की गई थी। डॉ. राजीव प्लेटफार्म स्कूल, स्कूल ऑन बोट, अक्षर स्कूल, स्कूल फॉर रैग पिकर्स के जरिये भी बच्चों को पढ़ा चुके हैं।