फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Teacher Murder Case: शिक्षक का शव घर पहुंचते ही दहाड़ मारकर रो पड़ा परिवार, अंतिम दर्शन को उमड़ी भारी भीड़

Tue, 19 Mar 2024 08:36 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Teacher Murder Case: मुजफ्फरनगर में सिपाही ने शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मंगलवार को शव वाराणसी स्थित उनके घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। घरवालों का रोना-बिलखना देख हर किसी की आंखें भर आईं।  
विज्ञापन
Varanasi News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षक धर्मेंद्र कुमार की हत्या से दूसरे दिन भी शिक्षकों में आक्रोश रहा। शिक्षकों ने मूल्यांकन का बहिष्कार कर राजकीय क्वींस कॉलेज के गेट पर धरना दिया। मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। चेतावनी दी कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती हैं, तब तक मूल्यांकन का बहिष्कार और आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में यूपी बोर्ड की कॉपियों को लेकर गए शिक्षक धर्मेंद्र की हत्या के बाद शिक्षकों ने कॉपियों का मूल्यांकन रोककर विरोध जता रहे हैं। मंगलवार को भी राजकीय क्वींस कॉलेज में शिक्षकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी व एसएसपी भी पहुंचे थे। लेकिन शिक्षक अपनी मांगों पर अड़े रहे।

क्वींस कॉलेज, प्रभुनारायण राजकीय इंटर कॉलेज एवं महाबोधि इंटर कॉलेज में मूल्यांकन प्रभारियों के कहने के बावजूद भी परीक्षकों ने कॉपियां को लेने से इन्कार कर दिया। उधर, भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज केंद्र पर परीक्षकों ने कॉपियां ली लेकिन मूल्यांकन नहीं किया। वहीं, क्वींस कॉलेज पर धरनारत शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सदर एसडीएम प्रज्ञा सिंह को सौंपा। प्रदर्शन में शिक्षक एमएलसी लालबिहारी यादव, स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा, डॉ. रवींद्रनाथ यादव, डॉ. बृजेश कुमार भारती, जगदीश यादव, अरविंद कुमार सिंह पटेल आदि रहे। उधर, डीआईओएस राम अवध सिंह ने बताया कि बुधवार को मूल्यांकन कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन




 

विज्ञापन

कई घंटे रहा बेसुध हेड कांस्टेबल

घटना के दौरान हेड कांस्टेबल नशे में था। पुलिस उसे पकड़ कर सिविल लाइन थाने में ले आई थी। सूत्र बताते हैं कि मेडिकल में उसके नशे में होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद वह सोमवार शाम तक बेसुध होकर हवालात में पड़ा रहा था। मंगलवार सुबह उसका चालान किया गया। शिक्षक के परिजन सोमवार को देर शाम तक पहुंचे थे। उन्होंने अपने आने से पहले शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार किया था। यही कारण रहा कि उनके आने पर यह कार्रवाई हुई। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी के आदेश पर कृत्रिम प्रकाश में शव का दो डाॅक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। रात में यह कार्रवाई पूरी होने के बाद मंगलवार अलसुबह परिजन शव को लेकर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें