फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: नौंवी की छात्रा को कोचिंग के लिए बुलाकर शिक्षक ने की छेड़खानी, पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को दबोचा

Tue, 24 Sep 2024 11:09 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में एक शिक्षक द्वारा नौवीं की छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौवीं की छात्रा को कोचिंग में बुलाकर शिक्षक ने छेड़खानी की। शिक्षक की करतूत से घबराई छात्रा वॉशरूम जाने की बात कह कर निकली और सीधे घर जाकर परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजन छात्रा को लेकर जैतपुरा थाने गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ईश्वरगंगी निवासी मुकेश श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


ईश्वरगंगी निवासी मुकेश श्रीवास्तव अपने घर में ही कोचिंग चलाता है। नौवीं की छात्रा हाल ही में उसके यहां दाखिला ली थी। रविवार की शाम छात्रा को मुकेश ने कहा कि कोचिंग आ जाओ, तुम्हारा कोर्स पीछे है, उसे पूरा करा दें। 

छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह कोचिंग गई तो मुकेश श्रीवास्तव उससे इधर-उधर की बातें करते हुए उसके पास आकर बैठ गया। इसके बाद मुकेश ने अश्लील हरकत शुरू की तो छात्रा वॉशरूम जाने के बात कह कर अपना बैग छोड़ कर सीधे घर चली गई। 
विज्ञापन


इस संबंध में जैतपुरा थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस और भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें