फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक की करतूत से परेशान थीं आधा दर्जन छात्राएं, बोलीं- अश्लील फिल्म दिखा कर करते हैं गंदी हरकतें

Tue, 09 Apr 2019 10:37 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बलिया में शिक्षक ने गुरु-शिष्य की परंपरा को तार-तार कर दिया। आधा दर्जन छात्राओं के साथ शिक्षक द्वारा अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। वहीं विधायक सुरेंद्र सिंह की शिकायत पर खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को निलंबित करने की रिपोर्ट बीएसए को भेज दी है।

विज्ञापन


बलिया में बैरिया के प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक पर आरोप है कि शिक्षक कक्षा चार और पांच की छात्राओं को मोबाइल पर अश्लील फिल्म दिखाता था। अश्लील हरकत भी करता था। आधा दर्जन छात्राओं ने परेशान होकर दो दिनों से स्कूल जाना बंद कर दिया था। सोमवार को छात्राएं स्कूल नहीं आईं। 

अभिभावकों ने कड़ाई से पूछा तो छात्राओं ने रोते हुए आपबीती बताई। छात्राओं ने परिजनों को बताया कि शिक्षक अपने मोबाइल में अश्लील फिल्में दिखाकर गंदी हरकतें करते हैं। इतना सुनते ही अभिभावक विद्यालय पहुंचे तो आरोपी शिक्षक विद्यालय से गायब था। अभिभावकों ने प्रभारी प्रधानाध्यापक कृपा शंकर चौहान से शिकायत की। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने उच्चाधिकरियों को सूचना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक के कहने पर हरकत में आया शिक्षा विभाग

मौके पर पहुंचे पूर्व प्रधान शक्तिनाथ सिंह ने इसकी जानकारी विधायक सुरेंद्र सिंह को दे दी। विधायक ने इस घटना के संदर्भ में बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष राय से फोन कर  कार्रवाई करने को कहा। इसके बाद बीएसए ने जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को भेजा।

खंड शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच की और आरोपों को सही पाया। खंड शिक्षा अधिकारी ने आरोपी शिक्षक के निलंबन के संस्तुति के साथ रिपोर्ट बीएसए को भेज दी है। पीड़ित छात्राओं के अभिभावकों ने बैरिया थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि, घटना के संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमर मिश्र को जांच सौंपी है। खंड शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपी शिक्षक को निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें