फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंड शिक्षाधिकारी ने व्हाट्सएप पर पीएम के खिलाफ की अमर्यादित टिप्पणी

Wed, 06 Sep 2017 09:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
Whatsapp
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित राजनीतिक टिप्पणी करने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री योगेश कुमार सिंह ने खंड शिक्षाधिकारी मुहम्मदाबाद राजेश कुमार यादव (वर्तमान में नगर क्षेत्र के खंड शिक्षाधिकारी) के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाली में बुधवार को दी गई तहरीर में भाजयुमो के  प्रदेश मंत्री ने लिखा है कि खंड शिक्षाधिकारी राजेश यादव ने रविवार को मुहम्मदाबाद बीआरसी व्हाट्सएप ग्रुप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित, अशोभनीय एवं राजनीतिक टिप्पणी लिखी है।

यह कृत्य कर्मचारी आचरण सेवा नियमावली का घोर उल्लंघन है। इससे सभी शिक्षक एवं कर्मचारी मर्माहत हैं। इस बारे में एबीएसए राजेश कुमार यादव ने कहा कि उस दिन मैं छुट्टी पर था रात में मोबाइल बच्चे ने ले लिया था और उसकी गलती से कहीं और से आया मैसेज ग्रुप में चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक शहर कोतवाली राजीव कुमार सिंह ने बताया कि योगेश कुमार सिंह की तहरीर पर खंड शिक्षाधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई हैै। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें