फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Teacher Murder: पार्किंग के विवाद में ईंट- रॉड से पीटकर शिक्षक की हत्या, एक नामजद सहित तीन पर केस

Fri, 22 Aug 2025 10:55 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Murder Case: वाराणसी में ईंट और रॉड से पिटाई कर शिक्षक की हत्या कर दी गई। अपार्टमेंट में रहने वाले शख्स से पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। मामले में तीन लोगों के खिलाप मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Crime Latest News: बृज इंक्लेव में केदार कॉलोनी के मातृ अपार्टमेंट में रहने वाले शिक्षक डॉ. प्रवीण झा की ईंट और रॉड से पिटाई कर बृहस्पतिवार की देर रात हत्या कर दी गई। उनकी उसी अपार्टमेंट में रहने वाले आदर्श सिंह से रात 10 बजे कार पार्किंग को लेकर कहासुनी हुई थी। मामले में डॉ. प्रवीण झा की पत्नी किरण झा की तहरीर पर बीएनएस की धारा 103 (1) के तहत आदर्श सिंह व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।  

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कहासुनी के बाद आदर्श और उसके दो सहयोगियों ने प्रवीण की पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

इसे भी पढ़ें; Mirzapur News: हॉकी से पीटकर युवक को बांध में फेंका, मौत से नाराज ग्रामीणों का बवाल; पुलिस के सामने तोड़फोड़
विज्ञापन


प्रवीण सनबीम भगवानपुर में शिक्षक थे। डीसीपी क्राइम सरवणन टी. के मुताबिक पुलिस ने तीन घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। भेलूपुर थाना प्रभारी सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें पिटाई से मौत की जानकारी बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर से मिली। 
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
एडीसीपी काशी जोन सरवणन टी ने बताया कि पार्किंग विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी आदर्श की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें