विश्व टीबी दिवस पर पीएम मोदी ने किया था टीबी मुक्त पंचायत अभियान का शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में पहली बार आयोजित 'वन वर्ल्ड टीबी समिट' के समापन के बाद अब जिले में ‘टीबी मुक्त पंचायत’ अभियान चलेगा। इसकी प्रक्रिया, योजना और रणनीति तेज कर दी गई है। चोलापुर ब्लॉक से इसकी शुरुआत होगी। इसके बाद जल्द ही सभी ब्लॉकों और शहरी क्षत्रों पर यह अभियान शुरू किया जाएगा। विश्व टीबी दिवस पर बीते शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से टीबी मुक्त पंचायत अभियान का शुभारंभ किया था।
चोलापुर ब्लॉक में तीन अतिरिक्त पीएचसी, 13 आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और 37 स्वास्थ्य उपकेंद्र हैं। यहां 20 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ), 27 एएनएम और 206 आशा कार्यकर्ताएं तैनात हैं। ग्राम प्रधान और आशा कार्यकर्ता के माध्यम से वृहद स्तर पर समुदाय को जागरूक करने के साथ ही टीबी की सघन स्क्रीनिंग के लिए अभियान चलाया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ संदीप चौधरी ने कहा कि वाराणसी में प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त पंचायत को हकीकत बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। पहले हम सभी ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त करेंगे, तब काशी क्षय मुक्त कहलाएगा।
ये भी पढ़ें:
कोविड वैक्सीन की तरह एंटी टीबी ड्रग का मैन्यूफक्चरिंग हब बनेगा भारत, वन वर्ल्ड टीबी समिट का समापन