प्रत्यक्ष कर समिति के अध्यक्ष आसिम जफर ने कहा कि अप्रैल के बाद जब से नया पोर्टल लांच हुआ है, तभी से यह समस्या बनी है। बीच में कुछ ठीक हुआ तो फिर वहीं स्थिति हो गई है। न रिटर्न फाइल हो पा रहा है न ही अन्य काम। सरकार को पोर्टल की गड़बड़ी जल्द दूर करानी चाहिए। इस समस्या से करदाता तो परेशान हैं ही, सरकार को राजस्व का भी नुकसान हो रहा है।
ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टैक्स प्रैक्टिशनर्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओपी शुक्ला ने कहा कि जब तक नया पोर्टल सही तरीके से काम नहीं कर रहा है, तब तक पुराने पोर्टल को ही चालू करना चाहिए, जिससे कि लोगों को राहत मिले। नए पोर्टल के सही न चलने की वजह से अपील फाइल होने, रिर्टन दाखिल करने, चालान सहित अन्य कामकाज प्रभावित हैं। वित्तमंत्री से भी मांग की गई है।