फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़-फूंक के चक्कर में तांत्रिक की हत्या, महिला से बदसलूकी पर पति ने मौत के घाट उतारा

Sun, 10 May 2020 09:39 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के चकनिरंजन गांव में झाड़-फूंक करने वाले एक तांत्रिक की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। सुबह शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

चकनिरंजन गांव में रामलखन गौतम(60) राज मिस्त्री था। वह झाड़फूंक का काम भी करता था। पुलिस के मुताबिक शनिवार की रात वह राजकुमार हरिजन के घर झाड़फूंक करने गया था। इसी दौरान उसने राजकुमार की पत्नी के साथ बदसलूकी कर दी।


इस पर राजकुमार ने लोरी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। उसका गला काटा गया था। जानकारी मिलने के बाद एसपी रामबदन सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के भाई माता गुलाम का आरोप है कि राजकुमार और लोरी ने उसके भाई को अपने घर बुलाकर मार डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस प्रकरण में दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरी ओर इसे आशनाई से जोड़कर भी देखा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

20 वर्ष पहले पत्नी छोड़ गई थी मायके
रामलखन गौतम को 20 वर्ष पहले उसकी पत्नी छोड़कर बच्चों के साथ मायके चली गई थी। तब से वह वहीं रह रही थी। राम लखन अकेला इसी गांव में राजमिस्त्री का काम और झाड़फूंक करता था। घर-घर जाकर अपना किसी प्रकार से पेट पालता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें