फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: मारपीट के बाद दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार

Mon, 02 Nov 2020 03:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के रामबाग में शनिवार की रात दो पक्षों में हुए विवाद में पुलिस ने दोनों पक्ष से मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक पक्ष से एक आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है।

विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के भटवा पोखरी निवासी राजा कसेरा पुत्र कन्हैयालाल  अपना ई-रिक्शा को लेकर रमईपट्टी से संकटमोचन जा रहा था। डीजे कॉलोनी तरकापुर के पास शेर अली ने ई-रिक्शा को वापस कर दिया और फिर से मोहल्ले में न आने की धमकी दी।


इस घटना के संबंद में थाना कोतवाली शहर पर अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसके बाद राजा कसेरा को पुलिस ने मेडिकल के लिए भेज दिया। रास्ते में गफूर खां की गली के पास तरकापुर में नसीम उर्फ शेरअली को देखकर राजा कसेरा ने बताया कि इसी व्यक्ति द्वारा धमकी दी गई है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

राजा कसेरा की मदद के लिए आए साथ के लोगों ने नसीम व साथ में खड़े लोगों से मारपीट कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत मामला शांत कराया। नसीम उर्फ शेर अली पुत्र खलीफ निवासी गिरफ्तार कर लिया। घायलों का मेडिकल कराया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें