बाबा की नगरी काशी के उमरहा में बन रहे विशाल स्वर्वेद महामंदिर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सात मंजिला यह मंदिर 35 करोड़ की ज्यादा की लागत से 64 हजार स्कवायर फीट में बन रहा है। इसे देश का सबसे बड़ा मेडिटेशन सेंटर भी माना जा रहा है। स्वर्वेद महामंदिर प्रांगण में विहंगम योग के वार्षिकोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के लिए 13 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 दिसंबर को स्वर्वेद महामंदिर के विहंगम योग में शामिल होंगे। इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तैयारियों का निरीक्षण किया।
विहंगम योग के सतगुरु आचार्य स्वतंत्रदेव महाराज और संत प्रवर विज्ञान देव महाराज ने मुख्यमंत्री को पूरे आयोजन की जानकारी दी। यहां पीएम मोदी के लाखों धर्मावंलंबियों को संबोधित करेंगे, ऐसे में प्रशासन के साथ ही मंदिर की ओर से भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन
स्वर्वेद महामंदिर
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मंदिर पहुंचकर प्रधानमंत्री के आगमन से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। तीन दिवसीय समारोह में देश-विदेश के लाखों अनुयायी भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर चल रही तैयारियों का निरीक्षण करने रविवार को मुख्यमंत्री करीब सवा 11 बजे हेलीकॉप्टर से स्वर्वेद महामंदिर प्रांगण में पहुंचे।
स्वर्वेद महामंदिर
- फोटो : अमर उजाला
यहां उनका स्वागत विहंगम योग के सतगुरु आचार्य स्वतंत्रदेव महाराज और संत प्रवर विज्ञान देवजी महाराज के साथ ही जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने किया। इसके साथ ही गुरुकुल के दर्जनों बटुकों ने भी वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शंखनाद कर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।
स्वर्वेद महामंदिर
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेलीपैड से कार द्वारा 300 मीटर दूर स्वर्वेद महामंदिर धाम पहुंचकर यहां करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे स्वर्वेद महामंदिर के प्रथम तल का अवलोकन किया।
स्वर्वेद महामंदिर
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही यहां बनाए जा रहे शिल्पकलाओं व राजस्थानी शिल्पकारों के तरासे जा रहे पत्थरों को देखकर इसके बारे में जानकारी हासिल की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए बने ग्राउंड , हेलीपैड, विहंगम योग के अनुयायियों के बैठने, रहने व यातायात की जानकारी ली।