काशी सुमेरु पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने पत्रकारों से कहा कि जो राजनीतिक दल अपने एजेंडे को न पूरा करे, उसकी मान्यता खत्म कर देनी चाहिए। पांच वर्ष जनता उन्हें एजेंडे के आधार पर ही अवसर सरकार चलाने का देती है।
शंकराचार्य ने कहा कि कश्मीर में भाजपा ने देर से सरकार से बाहर होने का निर्णय लिया। भारत के रक्षामंत्री को तत्काल पत्थर का जवाब गोली से देने के लिए सेना को आदेश देने चाहिए। पाकिस्तान को शत्रु देश घोषित कर उससे सभी व्यापार बंद करना चाहिए।
वो मंगलवार को सोनभद्र जिले के ओबरा शनिदेव मंदिर में आयोजित सात दिवसीय मिर्चन महायज्ञ के बाद पत्रकारों से बात रहे थे। राम मंदिर निर्माण के संबंध में कहा कि न्यायालय प्रतिदिन सुनवाई कर एक माह के अंदर अंतिम निर्णय देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि विजय दशमी से बसंत पंचमी के बीच भव्य राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए। कहा कि संयुक्त अधिवेशन बुलाकर जनसंख्या नियंत्रण कानून, धारा 370, गो हत्या व गंगा को लेकर कानून बनना चाहिए। साथ ही किसान आयोग का गठन होना चाहिए। इससे पहले शारदा मंदिर से शनि मंदिर तक उनकी भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।