फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: मौलाना मदनी के बयान पर भड़के स्वामी जितेंद्रानंद, बोले- इतिहास ठीक से पढ़ाने की जरूरत

Mon, 13 Feb 2023 08:02 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने मौलाना मदनी द्वारा सनानत धर्म की प्राचीनता पर दिए बयान पर पलटवार किया है। 
विज्ञापन
स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अधिवेशन के आखिरी दिन मौलाना अरशद मदनी के बयान से संत समाज आक्रोशित है। अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने मौलाना मदनी द्वारा सनानत धर्म की प्राचीनता पर दिए बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मौलाना मदनी के बयान के बाद लगता है कि उन्हें इतिहास सही से नहीं पढ़ाया गया है।

विज्ञापन


स्वामी जितेंद्रानंद ने भारत सरकार से मांग करते हुए कहा कि तथ्यों के आधार पर पूरे इतिहास का लेखन फिर से हो। कहा कि मौलाना मदनी इस्लाम को दुनिया को प्राचीन धर्म बताएंगे, तो कोई बौद्ध धर्म को। जब भगवान बुद्ध ने स्वयं पाली भाषा में कहा ‘असो धम्म: सनातन:’ यानी कि सबसे पुराना धर्म सनातन है।

आगे कहा कि मदनी और स्वामी प्रसाद के बयानों से लगता है कि सच में अब तथ्यों के आधार इतिहास का पूरा लेखन दोबारा करना की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस बार तुर्की और सीरिया में भी आए भूकंप में 3000 साल पुराने मंदिर मिले हैं, चीन के अंदर भी 5000 साल पुराने मंदिर मिले हैं। द्वारका में 500 साल पुराना शहर उपलब्ध है ही।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मौलाना मदनी को चुनौती देते हुए कहा कि ऐसा कोई भी पुराना कोई हजार साल पुराना आर्किटेक्चर उपलब्ध करा देना और इस तरह की बहस में आना अन्यथा देश की जनता से इस तरह के झूठ के लिए मांफी मांगना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें