राष्ट्रपति का एयरपोर्ट पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को दोपहर 2:50 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचीं। जहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया। यहां से 3:05 बजे शहर के लिए रवाना हो गई। एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री डा. दयाशंकर मिश्र दयालु, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायकों में नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, स्टेशन कमांडर 39 जीटीसी ब्रिगेडियर राजीव नाग्याल, एयर कमांडर अनुज गुप्ता आदि मौजूद रहे।