फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण: 3 साल में तीसरे स्थान पर पहुंची काशी, बेस्ट रिवर फ्रंट टाउन में पुरस्कार; सीएम ने दी बधाई

Wed, 11 Nov 2026 07:26 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशी ने स्वच्छता और नदी तट के विकास में राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल की है। तीन साल में तीसरे स्थान पर पहुंचते हुए वाराणसी को बेस्ट रिवर फ्रंट टाउन श्रेणी में तृतीय पुरस्कार मिला। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नगर विकास मंत्री, महापौर और नगर आयुक्त को सम्मानित किया। इस सम्मान के लिए सीएम योगी ने भी बधाई दी है।
विज्ञापन
वाराणसी को बेस्ट रिवर फ्रंट टाउन में पुरस्कार। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नदी किनारे शहरों में काशी तीन वर्षों में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। बेस्ट रिवर फ्रंट टाउन में नगर निगम वाराणसी को तृतीय पुरस्कार मिला है। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में बुधवार को आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अवार्ड प्राप्त करने वाली टीम में प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा, मेयर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल को यह राष्ट्रीय अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र भी रहे।

विज्ञापन
Trending Videos

जिलेवासियों को सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी ने स्वच्छता और नदी संरक्षण के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से कराए गए स्वच्छ सर्वेक्षण-2025-2026 के तहत 'बेस्ट रिवर फ्रंट टाउन श्रेणी में वाराणसी नगर निगम को देश में तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इस प्रतिष्ठित सर्वेक्षण में देश भर के सभी नदियों वाले शहरों ने प्रतिभाग किया था, जिनमें से बनारस को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया गया। 

बता दें कि गंगा टाउन अवॉर्ड वर्ष 2020 से शुरू हुआ था। इसमें वर्ष 2020 में काशी को पहला स्थान मिला था। इसके बाद वर्ष 2021 में भी पहला स्थान मिला था। वर्ष 2022 में दूसरा स्थान, 2023 में पहला स्थान और वर्ष 2024-25 में दूसरा स्थान मिला था। अबकी बार तीसरा स्थान मिला है।

बेस्ट रिवर टाउन सर्वेक्षण में काशी का देश के शीर्ष तीन शहरों में शामिल होना हर बनारसी के लिए गर्व का क्षण है। यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन का परिणाम है। इसका श्रेय हमारे दिन-रात मेहनत करने वाले सफाई मित्रों और जागरूक नागरिकों को जाता है। - अशोक कुमार तिवारी, मेयर

गंगा घाटों की अविरलता और स्वच्छता बनाए रखना नगर निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है। देश भर नदियों वाले शहरों के बीच में स्थान पाना हमारी टीम की दिन-रात की मेहनत और आधुनिक स्वच्छता प्रबंधन का नतीजा है। हम आने वाले समय में तकनीक और जनसहभागिता के बल पर स्वच्छता के मानकों को और बेहतर करेंगे। - हिमांशु नागपाल, नगर आयुक्त
विज्ञापन

स्वच्छ रिवरफ्रंट टाउन में तीसरा स्थान मिलने पर सीएम योगी ने काशीवासियों को दी बधाई
स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 में वाराणसी को स्वच्छ रिवरफ्रंट टाउन श्रेणी में तीसरा स्थान मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशीवासियों को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश स्वच्छता के प्रति संकल्पबद्ध होकर आगे बढ़ रहा है।
 



काशी की इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने नगरवासियों की जागरूकता, नगर निगम कर्मचारियों के अथक प्रयास, स्वच्छता स्वयंसेवकों के समर्पण और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी को दिया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को भी शुभकामनाएं दीं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें