स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 ग्रामीण में वाराणसी को पहला स्थान मिला है। यह रैंकिंग केंद्र सरकार ने शनिवार को अपराह्न तीन बजे जारी की है। इसके मुताबिक, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता का सर्वेक्षण कराकर डेल्टा रैंकिंग जारी की गई है।
यह भी पढ़ें- बनारस में अजब-गजब की 'शादी': दुल्हन की दाढ़ी और मूंछ देख भड़का दूल्हा, पूरा मामला जान पेट पकड़ कर हंसेंगे
रैंकिंग में देश के 15 जिलों ने जगह बनाई है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी को पहला स्थान मिला है। राजस्थान के सिरोही जिले को दूसरा और मध्य प्रदेश के ग्वालियर को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। मध्य प्रदेश के बारवानी को चौथा और अगरमलवा को पांचवां स्थान मिला है। मध्य प्रदेश के अधिकतम जिले शामिल हैं। जिलाधिकारी एस राजलिंगम और मुख्य विकास अधिकारी ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई। साथ ही रैंकिंग को बरकरार रखने का मंत्र दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के 55 गांवों में शहर की तरह सफाई व्यवस्था लागू की गई है।