फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के डायरेक्टर ने माना, वाराणसी में पहले से बेहतर हुई सफाई

Sat, 04 Feb 2017 11:14 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
सचिव ने भेलूपुर भवनिया पोखरी स्थित कूड़ा प्लांट का भी निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं स्वच्छ भारत मिशन के डायरेक्टर प्रवीण प्रकाश ने शनिवार को वाराणसी के विभिन्न हिस्सों का जायजा लेने के बाद स्वीकार किया कि सफाई व्यवस्था पहले से बेहतर हुई है।
विज्ञापन

करसड़ा कूड़ा प्लांट का संचालन बेहतर हुआ है। डोर टू डोर कलेक्शन की व्यवस्था भी सुधरी है।  नगर निगम के अधिकारियों के साथ शहर में निकले संयुक्त सचिव ने भेलूपुर भवनिया पोखरी स्थित कूड़ा प्लांट का भी निरीक्षण किया।
उसके बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नवंबर 2016 में वह यहां आए थे। इधर तीन महीने के दौरान यहां की सफाई में काफी सुधार देखने को मिला है। करसड़ा प्लांट के संचालन में हालांकि अब भी कुछ दिक्कतें हैं लेकिन जल्द उसका भी समाधान हो जाएगा। 
विज्ञापन

बताया कि स्वच्छता सर्वे का रिजल्ट 25 फरवरी तक आ जाएगा। लेकिन, उसे जारी तभी किया जाएगा जब चुनाव आयोग अनुमति देगा।
आयोग की अनुमति न मिलने पर सर्वे रिजल्ट चुनाव बाद ही जारी किए जाएंगे।
बताया कि पांच सौ शहरों के इस सर्वे की मॉनीटरिंग के लिए देश-विदेश के 50 विशेषज्ञों की टीम बनाई गई है। यही टीम सर्वे का रैंडमाइजेशन आंकलन करेगी। इससे पहले संयुक्त ने कैंट स्टेशन और परिसर की सफाई व्यवस्था देखी।
एडीआरएम संतोष शुक्ला, चीफ एरिया मैनेजर रवि प्रकाश चतुर्वेदी, वरिष्ठ स्टेशन मैनेजर अनिल कुमार पांडेय सहित अन्य रेल अधिकारियों के साथ बैठक की।
मोबाइल टॉयलेट, मोबाइल डस्टबिन आदि के पुख्ता प्रबंध पर बल दिया। वहां से दोषीपुरा जाकर कूड़ा कलेक्शन की जानकारी की। 
विज्ञापन

बिजली उत्पादन का किया उद्घाटन

बिजली उत्पादन का किया उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
संयुक्त सचिव ने भेलूपुर स्थित भवनिया पोखरी मुहल्ले में बने पांच टन क्षमता के मिनी कूड़ा संयंत्र से बिजली उत्पादन का बटन दबाकर शुभारंभ किया। सीढ़ी से चढ़कर प्लांट के ऊपर भी गए। इस प्लांट से जलकल को रोजाना 400 यूनिट बिजली मिलेगी।
 संयुक्त सचिव ने सफाई व्यवस्था में सहयोग करने वाले व्यवसायी नेता प्रमोद निगम की हत्या की घटना पर दुख जताया।
प्लांट परिसर में कूड़ा फैला देख उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि इसके लिए अंडरग्राउंड स्थल बनाएं।
यहां अनिसा शाही ने बड़ी गैबी इलाके में सीवेज और गंदगी की शिकायत संयुक्त सचिव से की।
इस पर संयुक्त सचिव ने निगम अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें