फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सूर्यग्रहण के समय छह घंटे तक बंद रहेंगे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के कपाट, ग्रहणकाल में बरतें सावधानी

Sat, 20 Jun 2020 02:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 4
सूर्यग्रहण में छह घंटे बंद रहेंगे काशी विश्वनाथ मंदिर के कपाट - फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के कपाट सूर्यग्रहण पर छह घंटे तक बंद रहेंगे। 21 जून को ग्रहण के कारण मध्याह्न भोग आरती को छोड़कर सभी आरती अपने नियम समय पर संपन्न होंगी। रविवार को बाबा के मंदिर के कपाट सुबह 9 बजे से 2:04 बजे तक बंद रहेंगे।
विज्ञापन

2 of 4
मुख्य कार्यपालक अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि सूर्यग्रहण के कारण 21 जून को होने वाली मध्याह्न भोग आरती सूतक पूर्ण होने के बाद की जाएगी। इसमें बाबा को केवल फलाहार का भोग लगेगा। भोग आरती संपन्न होने के बाद बाबा के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 4
काशी विश्वनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।
ग्रहणकाल में बरतें सावधानी
ज्योतिषाचार्य विमल जैन ने बताया कि जिन जातकों को शनिग्रह की अढ़ैया अथवा साढ़ेसाती हो या जन्मकुंडली के अनुसार ग्रहों की महादशा, अंतर्दशा या प्रत्यंतरदशा प्रतिकूल हो और सूर्य के साथ राहु या केतु हों। उन्हें ग्रहणकाल में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। सूर्य से संबंधित मंत्र का मानसिक जाप करें तथा आदित्यहृदय स्त्रोत या गायत्री मंत्र का जप करें। ग्रहण आद्रा नक्षत्र और मिथुन राशि पर लगेगा, जिसकी वजह से मिथुन राशि विशेष प्रभावित होगी।
विज्ञापन

4 of 4
solar eclipse 2020 - फोटो : अमर उजाला।
शनिवार की रात को ही लग जाएगा सूतक
ज्योतिषाचार्य दीपक मालवीय के अनुसार रविवार को होने वाले सूर्यग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले यानी शनिवार की रात को 10 बजे से ही शुरू हो जाएगा जो कि ग्रहण के साथ दोपहर 2:30 पर खत्म होगा। इसलिए सुबह सामान्य स्नान करें। सुबह दान और पूजा-पाठ नहीं किए जा सकेंगे। लेकिन ग्रहण खत्म होने के बाद किए गए दान का विशेष महत्व रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें