एटा जिले के थाना मलावन क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य के दौरान शुक्रवार की शाम बीम गिरने से हुए हादसे में पीएनसी कंपनी और एनएचएआई के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। दोनों ही संस्थाओं के अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है। हादसे में मरने वाले युवकों के ससुर ने यह मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
2 of 5
एटा पुल हादसा
- फोटो : अमर उजाला
छछैना नहर पुल पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य चल रहा है। इसी फ्लाईओवर पर हाइड्रा से स्लैब (बीम) रखे गए थे, लेकिन निर्माण कार्य के दौरान कार्यदायी संस्था की ओर से यातायात बाधित नहीं किया गया। यहीं वजह रही कि निर्माण कार्य के दौरान अचानक चार स्लैब गिरे और निर्माण कार्य में लगी हाइड्रा मशीन के साथ ही भूसे से भरी मैक्स पिकअप दब गई।
विज्ञापन
3 of 5
पुल हादसे की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
पुल हादसे में मैक्स पिकअप सवार नरेश पुत्र रामसिंह निवासी नीबू वाली बगिया थाना रसूलपुर (फिरोजाबाद) और पुष्पेंद्र पुत्र चंद्रपाल निवासी लोहाखार थाना बागवाला की मौत हो गई। मृतक रिश्ते में साढू लगते थे। जिनकी ससुराल धरामई में है। क्रेन चालक ने किसी तरह खुद को बचा लिया था।
4 of 5
एटा पुल हादसा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने दूसरी क्रेन से बीम हटवाकर शवों को बाहर निकवाया। हादसे में नरेश पुत्र विद्याराम निवासी छर्रा (अलीगढ़) और मनवीर पुत्र आराम सिंह निवासी नगला पंक्षी थाना सकीट (एटा) घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां नरेश की हालात गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
हादसे में मरने वाले दोनों युवकों के ससुर मुन्ना लाल प्रजापति निवासी धिरामई (थाना मिरहची, एटा) ने शनिवार को तहरीर देकर एनएचएआई और पीएनसी कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।